कांग्रेस का एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम ९ अप्रैल को

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार सिंह जानकाली देते हुए बताया कि देश और उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक सौहार्द की रक्षा, समाज में अमन-चैन, शांति,भाई चारे को बनाये रखने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आवाह्न पर हरदोई में भी एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम ९ अप्रैल २०१८ को गांधी प्रतिमा, तिकुनिया पार्क, पुलिस लाइन गेट के सामने सुबह १० बजे से सायं ५ बजे तक किया जाएगा । एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रीय आवाह्न पर किया जा रहा है । सायं ४ बजे महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन श्रीमान जिला अधिकारी महोदय हरदोई को सौंपा जायेगा ।

उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, शहर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एंव पदाधिकारीगण, कांग्रेस सेवादल जिला/नगर अध्यक्ष, कांग्रेस महिला जिला/नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, निकाय चुनाव के कार्यवाहक अध्यक्ष, जिला अनुसूचित जाति विभाग जिला चेयरमैन, जिला अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष, एन.एस.यू.आई. जिला प्रभारी, जिला पिछडा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष,लोक सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधान सभा यूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस जन, पी.सी.सी.सदस्य,कांग्रेस कार्यकर्तागण,आगामी लोक सभा २०१९ में कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगने वाले टिकटार्थीगण आदि की उपस्थिति अनिवार्य बतायी गयी है ।