लखनऊ- राजधानी के अलीगंज थानाक्षेत्र में टप्पेबाजों ने शुक्रवार को दो लोगों को बनाया अपना निशाना। बताया जाता है कि अलीगंज थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 11 बजे राम बरन सेक्टर एच निवासी को पुरनिया चौकी से महज 200 मीटर के दायरे के अंदर एक बाइक सवार ने अपने आपको पुलिस वाला बताकर गाड़ी के कागज समेत बैग चेक करने को कहा उसी बीच राम बरन के बैग से बाइक सवार 1,00,000 एक लाख रुपये पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वहीं दूसरी घटना भी अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय के पास बुजुर्ग दम्पति कृष्णमुरारी सेक्टर बी अलीगंज निवासी से भी एक बाइक सवार ने अपने आपको पुलिस वाला बताकर उनके साथ भी लाखों को टप्पेबाजी की। बुजुर्ग दम्पति द्वारा बताया गया कि एक बाइक सवार आकर अपने आपको पुलिस वाला बताकर उनसे गाड़ी के कागज दिखाने की बात कहकर साथ ही सुरक्षा बरतने को लेकर उनके साथ उनकी पत्नी किरण श्रीवास्तव से गले मे पड़ी सोने की चेन,दो अंगूठी सोने की साथ ही एक हीरे की अंगूठी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर पीड़ितों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।।
Related Articles
अज्ञात छात्र की ट्रेन से कटकर मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
November 2, 2018
0
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली
March 13, 2018
0
टड़ियावां पुलिस नहीं सुन रही है पीड़ितों की फरियाद !
May 27, 2018
0