कौशाम्बी :- कोखराज थाना छेत्र के रामपुर सेहला के रहने वाले हसमत अली के पुत्र मोनु और मोनीस आम बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं । आज सुबह वह आम लाद कर विक्रम से राजापूर जा रहे थे । जैसे ही गाँव टीकरी स्थित पुलिस लाइन के पास पहुँचे तो एक तेज रफ्तार से आ रहे डंफर ने विक्रम टेम्पो को टक्कर मार दी । विक्रम में टक्कर लगते ही आग लग गई और पलट गईं । जिसमें मोनीस आटो से बच कर बाहर निकल गया लेकिन उसका भाई मोनू आग लगने से गंभीर रूप से आग मे झुलस गया ।
मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू मे पाया और मोनू को बाहर निकाला । जिला अस्पताल में घायल को भराती कराया गया लेकिन मोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई । परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है ।
I.V 24 NEWS KARIM REPORTER अनीस अहमद ( कौशाम्बी ) 7470911400