योगशाला साहित्य संगम संस्थान ने किया ऑनलाइन काव्यगोष्ठी का भव्य आयोजन

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

नई दिल्ली : योग शाला साहित्य संगम संस्थान की अधीक्षिका आदरणीया इन्दु शर्मा शची ने बताया कि 19/4/2021 सोमवार को योग शाला साहित्य संगम संस्थान के व्हाट्सेप पटल पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि की आसंदी पर साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्य्क्ष-आ0 राजवीर सिंह ,मंत्र जी विशिष्ट अतिथिकी आसंदी पर आ0 मीना भट्ट जी पूर्व न्यायधीश, आ छाया सक्सेना,प्रभु कोषाध्यक्ष साहित्य संगम संस्थान , और आ0 धर्मराज देशराज जी गज़ल गुरु योगशाला मंच रहे। आप सभी ने अपने उद्बोधन में अमूल्य विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आ0 सरोज ठाकुर जी ने श्री गणेश एवं माँ सरस्वती मूर्ति स्थापना कर दीप प्रज्वलन किया। आ .कुमुद श्रीवास्तव जी ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
अतिथियों का स्वागत आ0 उमा मिश्रा प्रीति जी ने किया तत्पश्चात आ0 कशिश अग्रवाल जी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

स्वागत गीत के पश्चात विधिवत् काव्य गोष्ठी प्रारंभ हुई।
मंच संचालन आ0 पूजा प्रसाद जी ने किया। कार्यक्रम में कई प्रदेशों के कवि, कवयित्रियों ने सुमधुर स्वर में माँ की आराधना करतें हुए गीत और भजन प्रस्तुत किए। काव्यगोष्ठी में आ. इन्दु शर्मा “शचि”, आ. –सुमन शर्मा आ.-शारदा इन्दोरिया ,आ. मंजू जोगाई, आ.- आरती खंडेलवाल ,, आ.पूजा प्रसाद ,आ. ऊन्नति शर्मा, आ.आराध्या शर्मा , आ.–मीना भट्ट ,आ.रवि रश्मि ‘अनुभूति ‘ , मुंबई , आ. कंचन शर्मा, आ.–लता सगुण खरे, आ.निशा”अतुल्य” देहरादून, आ.सरोज सिंह ठाकुर राजपूत, आ. गुलशन कुमार साहसी, आ.उमा मिश्रा “प्रीति”, आ. डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी लखनऊ,आ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, आ.-गीतांजलि वार्ष्णेय “सूर्यान्जलि” बरेली, आ.राजेश कौरव सुमित्र, आ.संध्या सेठ, आ.सुधा श्रीवास्तव “पियूषी”, आ.डाॅ रंजना सिन्हा सैराहा,आ.भावना दीक्षित “ज्ञानश्री”, आ.संगीता अग्रवाल,आ.सूर्यदेव पान्डेय, आ.-पुष्पा बुकलसरिया , आ. शकुन्तला सरावगी, आ.रचना सक्सेना , आ.छाया सक्सेना”प्रभु” आ.चौधरी आशा जैन सिहोरा, आ.गौतम बोरा, आ.हरीश बिष्ट , आ.भावना शिवहरे तरिंगणी, आ.-सुमति श्रीवास्तव जौनपुर , आ. कलावती कर्वा” षोडशकला”, आ.कुसुम खरे,आ.बजरंग लाल, केजडी़वाल ‘संतुष्ट’, तिनसुकिया, असम, आ. जयश्रीकांत जी, आ. बिनोद कुमार “हँसोड़ा” दरभंगा बिहार, आ.राजेश कुमार पुरोहित जी , आ. धर्मराज जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आ. कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी जी ने काली माँ की आरती की। और इंदु शर्मा शचि जी ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया।