यूपी के कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के तिलहापुर गांव में बच्चीलाल पुत्र गरीब दास उम्र 60 वर्ष और पत्नी बैजंती उर्फ मझिलकी उम्र 55 वर्ष आज सुबह खेत मे मटर तोड़ रहे थे।अचानक हाई टेंशन तार टूट कर गिर जाता है।
करेंट की चपेट में आने से खेत मे काम कर रहे पति और पत्नी बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन चौकी इंचार्ज मौके पर पहुँच कर दोनों घायलों को सराय अकिल सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र ले गए। दंपत्ति की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट