कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कनवार के मजरे मकरीबाग में छत में बैठे बंदरों के झुंड को महिला ने भगाने का प्रयास किया ,बंदरों के झुंड ने महिला को खदेड़ लिया जिससे महिला दो मंजिला मकान से नीचे आ गयी।
जानकारी के अनुसार मकरी बाग में बंदरों के कई झुंड हैं बीते शुक्रवार को एक झुंड राममनोहर के छत पर बैठा था जिसे राममनोहर की पत्नी कलुई उम्र करीब 55 वर्ष भगाने का प्रयास किया बंदर भागने के बजाय महिला को ही दौड़ा लिया महिला डर कर भागी संतुलन खोते हुए छत से नीचे बैर के पेड़ पर गिरते हुए जमीन पर आ गिरी जिससे महिला गंभीर घायल हो गयी जिसे परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में दिखाया किंतु स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया किंतु महिला की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गयी जिसका परिजनों ने आज अंतिम संस्कार कर दिया है!वहीं ग्रामीणों सहित हीरालाल मौर्य ने बताया पूरा मजरा बंदरो के आतंक से परेशान हैं ।किसी न किसी को बंदर काट कर घायल कर देते हैं ग्रामीणों ने बंदरों के आतंक से बचाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है।।