कछौना- बुधवार को स्थानीय गीता देवी इण्टर कालेज में बिना अवकाश के मनमाने तरीके से छुट्टी करने से अभिभावकों में रोष व्याप्त है । नगर निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि उक्त कालेज में छात्रों को दो सौ से चार सौ रुपये प्रति माह फीस देनी पड़ती है, जबकि स्कूल वित्त पोषित है फिर भी मनमानी फीस वसूली जाती है । जब देखो तब विद्यालय बन्द कर दिया जाता है । इससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है । जिलाधिकारी से अभिभावकों ने विद्यालय पर कार्यवाही की मांग की है ।
Related Articles
डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की पाठशाला में ‘विराम चिह्नों का प्रयोग’
December 5, 2017
0
शहीद चन्दन राय के माता-पिता को 20 लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा
January 22, 2018
0
बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीकों के साथ गुड टच व बैड टच के विषय में दी जानकारी
December 12, 2019
0