पीआरवी कर्मियों के कार्य की लोगों ने की प्रशंसा

 इटावा- 1620 कॉलर निरपेश ने सूचना दी कि लोकाशाही में एक व्यक्ति बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ है। PRV तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तो देखा सड़क से 10 मीटर दूर वह बेहोश व्यक्ति पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर उस व्यक्ति को देखा तो करीब 70 वर्षीय वृद्ध ठंड लगने के कारण कांप रहा था । नाम पता पूछा तो कुछ भी नहीं बोल पा रहा था। जिसको अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। जिला अस्पताल इटावा में ले गए तथा उपचार कराया तथा इस वृद्ध की जान बचाई गई।

PRV 1619 कॉलर मुल्ला ने सूचना दी कि इटावा शहर में काजी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अचेतन अवस्था में पड़ा हुआ है । शायद जहर खुरानी का शिकार हो गया है । PRV तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। देखा कि एक नवयुवक व्यक्ति जो अचेतन पड़ा हुआ है न कुछ बोल पा रहा है, न बता पा रहा है । नशे जैसी स्थिति होने के कारण नाम पता पूछने पर कुछ भी नहीं बता पा रहा था। पीड़ित को जिला अस्पताल पहुँचाया पूर्ण होश आने पर परिवारी जन को सूचना देने हेतु थाना कोतवाली को मीमो भिजवाया गया । PRV कर्मियो के कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।