तलावली स्कूल में किया पौधारोपण

भवानीमंडी:- रा.उ.मा.वि. तलावली ब्लॉक डग, जिला झालावाड़ में मंगलवार विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्य प्रधानाचार्य अमर सिंह मीना की अध्यक्षता में स्थानीय विद्यालय एवं अधीनस्थ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया गया, जिसमें सभी उपस्थित शिक्षकों ने भाग लिया।

कुलदीप सिंह,व्याख्याता प्रथम विद्यालय प्रभारी, राजेन्द्र प्रकाश शर्मा,वरिष्ठ अध्यापक सुरेश कुमार मीणा, हेमराज मीणा, अध्यापक,जगदीश चंद्र शर्मा, रामबाबू शर्मा, अध्यापक उपस्थित रहे।कमलेश कुमार अध्यापक एवं पी.टी.ई. रा.उ.प्रा.वि. मल्हारगंज द्वारा पौधे की व्यवस्था की गई एवं वृक्षारोपण कार्य किया गया।