रामू बाजपेयी-
पाली (हरदोई)-मंगलवार को नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा सेना द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया था जिमसें मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय संघटन मंत्री राघव त्रिवेदी उपस्थित रहे।
इस असवर पर मंडल प्रभारी ऋषभ मिश्र ने कहा कि हिन्दू रक्षा सेना हिंदुओं के ऊपर होने बाले अत्याचार को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगी उन्होंने आगे कहा कि जो हिंदुओ को झूठ बोलकर,धोखा देकर भ्रम पैदा करके बोट तो ले लिया जाता है परंतु बाद में उनकी कोई सुनवाई नही होती लेकिन अब हिन्दू जाग चुका है और हिन्दू रक्षा सेना सभी हिंदुओ के सहयोग लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने संगठन के उद्देश्य की बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मठ मन्दिरों की रक्षा,गायों की रक्षा, हिन्दू बिंदुओ की रक्षा करना आदि है।
बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं को संगठन और सदस्यता अभियान के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम में अहम भूमिका में जिला संयोजक गोपाल त्रिवेदी, सचिन मिश्र कार्यकर्ता नितिन मिश्र, अभय कुशवाहा, धीरू शुक्ला, पुनीत शर्मा, तुषार, प्रवीण, मगन आदि उपस्थित रहे ।