पौधारोपण करने के बजाय लकड़ी माफिया कर रहे पौधाहरण

कौशाम्बी : सैनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों के जंगलों से लगातार फलदार हरे वृक्षों की जोरों पर कटाई हो रही है। वन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से लकड़ी के सौदागर बेखौफ हरे पेड़ों पर कुल्हाडों से प्रहार कर धराशाई कर रहे हैं। लकड़ी काटकर माफिया शुजातपुर रेलवे गेट क्रॉसिंग से प्रतिदिन ट्रैक्टर व पिकअप में लकड़ी लादकर निकल रहे हैं । किसके संरक्षण में हो रही है हरे वृक्षों की कटाई ?

एक तरफ जिले में पर्यावरण सुरक्षा की बात करने वाले अधिकारी केवल भाषण बाजी तक ही सीमित रह गये हैं! जिले में हरे वृक्ष सुरक्षित नहीं है । और सैकड़ों लकड़ी माफिया प्रतिदिन अलग-अलग दर्जनों लकड़हारे और ट्रकों के साथ वृक्षों को काटने निकल जाते हैं । जिले में प्रतिदिन सैकड़ों फलदार हरे वृक्षों को काटकर उठा ले जाते हैं । आए दिन लोग हरे पेड़ों को काटने की शिकायत अधिकारियों से करते हैं । लेकिन विभागीय अधिकारी भी अधीनस्थों की संलिप्तता मे कट रहे फलदार विशाल वृक्षों को रोकने को प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं ।

जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट