मन की बात कार्यक्रम की 50 वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो के माध्यम से देश भर के लाखों लोगों से संवाद किया।
विदित हो कि तीन अक्तूबर 2014 को प्रसारित मन की बात की पहली कड़ी में श्री मोदी ने लोगों से कम से कम एक खादी उत्पाद का उपयोग करने की अपील की थी ।प्रधानमंत्री ने कहा था कि इससे गरीब बुनकरों को मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि इस अपील के बाद खादी उत्पादों की बिक्री मेंं 120 प्रतिशत का उछाल आया है ।
श्री मोदी ने कई कड़ियों में स्वच्छ भारत, योग और महिला सशक्तीकरण की बात भी की थी । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के संबंध में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का विस्तार से उल्लेख कियाा और लोगों से फिट इंडिया चैलेेेन्ज में शामिल होने का आह्वान किया था । कई खिलाडि़यों की भी उन्होंने मन की बात में तारीफ की है । श्री मोदी ने वर्षा जल-संचयन, अंगदान, दिव्यांग सशक्तीकरण और पराली जलाने जैसे मुद्दों पर भी इस कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की है।