कवि राजेश पुरोहित
काम क्रोध लोभ मोह के शत्रु।
रात दिन महाभारत है करते।।
मन के रणक्षेत्र के ये महारथी।
कभी किसी से कम न पड़ते।।
अपने अपने बाहुबल दिखाते।
एक दूजे से झगड़ते- लड़ते।।
सब विजय बनने को आतुर।
ईर्ष्या द्वेष की अग्नि में जलते।।
पराये सुख को देख इतराते।
ये सब ही मन ही मन हर्षाते।।
मन को शान्त करने की ये।
नई – नई उक्ति सोचा करते।
दया सदभाव को निगलते ये।
स्वार्थ के खातिर जीते मरते।
शकुनि सी ये चाल खेलते।
पर रण में सदा पराजय पाते।।