आओ गणतन्त्र दिवस मनाएं

राजेश पुरोहित-

वीर शहीदों की अमर गाथा जन – जन को सुनाएं
आओ हम सब हिंदुस्तानी , गणतन्त्र दिवस मनाएं ।

गूँज उठे गाँव ढाणी गली वन्दे मातरम गीत गाएं
सुभाष , भगत ,आज़ाद, बिस्मिल की गाथा गाएं ।

फाँसी के फन्दों को चूमकर जिन्होंने प्राण गंवाएं
कारावास में भूखे प्यासे रह बीमारी में दिन बिताएं ।

हिंदुस्तान की आज़ादी के नग्में जिसने गुनगुनाएं
गोरों को धूल चटा उन महावीरों ने तिरंगे फहराएं ।

गणतन्त्र दिवस पर हम कर्तव्यों की याद दिलाएं
भारत की बगिया में फिर विकास के फूल खिलाएं ।

स्वच्छ सुन्दर बने देश हमारा जन जन को जगाएं
प्रदूषण मुक्त हो भारत पेड़ लगा सुरक्षा भी कराएं ।

नियमों में बंधकर हिंदुस्तान में रहने का सुख पाएं
संविधान निर्माता बाबा भीमराव की जयकार गुंजाएँ ।

अम्बेडकरजी के सपनों का सब मिलकर राष्ट्र बनाएं
विकसित बने भारत ऐसी विकास की योजनाएं बनाएं ।

महाशक्ति बने भारत हर भारतीय को संकल्प दिलाएं
राष्ट्र सेवा के लिए चौबीस घण्टों में थोड़ा वक्त बिताएं ।

आतंकवाद अलगाववाद उग्रवाद को मिलकर मिटाएँ
भारत की एकता अखण्डता हेतु मिलकर कदम बढ़ाएं ।

बेरोजगारी गरीबी बेकारी भूखमरी लाचारी को भगाएं
युवाओं को मिले रोजगार व्यावसायिक शिक्षा अपनाएं ।