यू जे इंटरनेशनल स्कूल में बही देशभक्ति की धारा, धूमधाम से मनाया गया गणतन्त्र दिवस

यू जे इंटरनेशनल स्कूल में आज देश के 70वे गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों के द्वारा विभिन्न रंगारंग और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । जिसमें बच्चों के द्वारा देश रंगीला और वंदे मातरम जैसे गीतों पे किये गए नृत्यों ने सभी का मन मोह लिया । बच्चों द्वारा प्रयास करने में कोई कसर नही छोड़ी गयी । बच्चों के द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटिका ने सबको भावुक कर दिया ।

इसके पश्चात बच्चों द्वारा किये गए रोमांचकारी पिरामिड संयोजन ने तो जैसे कार्यक्रम का समा बांध दिया। इसके पश्चात बच्चों के द्वारा ताइक्वांडो कला का उत्कृष्ट कार्यक्रम प्रस्तुत किया । विद्यालय के निदेशक शिवम गुप्ता ने झंडारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अरमान भारद्वाज ने किया । कार्यक्रम के पश्चात बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर विद्यालय के संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से आने वाले कल के इन भविष्य निर्माताओं में देश और देश के संविधान के प्रति सम्मान की भावना का संचार होता है। विद्यालय के समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया।