आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
जुम्हूरियत१^ को नंगा दिखाओगे कब तक? बेशर्मी की सीरत२ दिखाओगे कब तक? जाहिल-मवाली दिखे हैं हर जानिब३, लुच्चों को सिर पे बिठाओगे कब तक? तवाइफ़^ से बढ़कर सियासत है दिखती, माख़ौल क़ानूनी उड़ाओगे कब तक? लिये आईन: मुन्तज़िर-मानिन्द४ दिखते, बेहयाओं की सूरत दिखाओगे कब तक? कारनामे तुम्हारे काजल से भी काले, सफ़ेदी की परतें चढ़ाओगे कब तक? साहिब! चलो मंज़िल अपनी बुलाये, रवादारी५ इन पे दिखाओगे कब तक?
^ ‘जम्हूरियत’ और ‘तवायफ़’ अशुद्ध शब्द हैं।
★ शब्दार्थ :– १लोकतन्त्र २स्वभाव ३ओर/तरफ़ ४प्रतीक्षक-भाँति ५सहृदयता।
सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २४ नवम्बर, २०२२ ईसवी।)