बुराई पर अच्छाई की जीत

5 अक्टूबर को एक त्यौहार आया है,
इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है।
दशहरे के नाम से इसे पुकारा जाता है।
श्री राम ने इस दिन विजय पाई थी,
रावण के साथ बुराई को मिटाया था।
बुराई को जड़ से मिटाना है,
अच्छाई को संसार में जगाना है,
यही संदेश देता है दशहरे का त्यौहार।
रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतले हैं बनाते,
सब लोग मिलकर बुराई के साथ उनको है जलाते।
बुराई पर अच्छाई की जीत,
असत्य पर सत्य की जीत,
यही सीख देता है दशहरे का त्योहार।

आप सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामना।

संजना
12वीं कक्षा की छात्रा
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक
गाहलिया, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश