उसे कभी मत भूलना

उसे कभी गम मत देना,
जो आपको खुशी देता है।
उससे कभी कुछ मत छुपाना,
जो आप पर भरोसा करता है।
उसे कभी मत रुलाना ,
जो आपको हंसाता है।
उसे कभी मत समझाना ,
जो आप को समझता है ।
उसे कभी मत भूलना ,
जो आपको हर पल याद करता है।
उसे कभी अकेला मत छोड़ना ,
जो हर मुसीबत में साथ देता है।
उससे जरूर माफी मांगना ,
जो आपकी हर गलती माफ करता है ।
उसे कभी मत छोड़ना,
जो आपको चाहता है।

संजना
12वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश