सट्टा खेलते एक को पुलिस ने पकड़ा

सण्डीला कस्बे के मोहल्ला मंडई में मदरसे के पास एक व्यक्ति को सट्टा खिलाते हुये पुलिस ने गुरुवार को दोपहर में धर दबोचा पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला मंडई में मदरसे के पास एक व्यक्ति सट्टे की पर्चियां बाट रहा है इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर छापा मारा और मंडई निवासी राकेश को पकड़ लिया उसके पास से तलाशी में 6 सट्टा पर्चियां व 1200 रुपये नगद बरामद हुए पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया