हरदोई के विकास खंड बावन के अंतर्गत ग्राम मुजाहिदपुर का मामला
ग्राम मुजाहिपुर में करीब 170 बिजली के कनेक्शन है । मानक के अनुसार 250 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर होना चाहिए । लेकिन वर्षों से 63 के.वी. का ट्रांसफार्मर पूरा लोड झेल रहा है । नतीजा ट्रांसफार्मर फुंकता है और हर बार गांव वाले अपने खर्च पर नया लाते रहते हैं । इस बात की शिकायत करीब 4 माह पूर्व जन सुनवाई पोर्टल पर की गयी तथा जिला अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी की गई बदले में निस्तारण का अश्वासन भी मिला और जन सुनवाई के पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण भी दर्शा दिया गया। लेकिन हकीकत में 4 माह बीत जाने के बाद भी स्थानीय बावन विद्युत उप केंद्र पर तैनात जेई ने अभी तक ट्रांसफार्मर के उच्चीकरण के लिए स्टीमेट तक नहीं बनाया । जबकि यह पहली सीढ़ी है ट्रांसफार्मर बदलने के लिए । अब आप बताईये कि ये आखिर कैसा निस्तारण है । केवल नंबर बढ़ रहे हैं कि इतनी शिकायतों का निस्तारण हो गया है । ऐसे तमाम उदाहरण दिए जा सकते हैं कि कैसे जिम्मेदार विभागीय अधिकारीयों द्वारा जन सुनवाई का मजाक बनाया जा रहा है । अब आप बताईये की इस समस्या का निस्तारण कैसे हो ।