बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ढाई बीघा जमीन के लिये सगी छोटी बहन को मौत के घाट उतार देने वाले जेठ व बड़ी बहन को पुलिस ने हत्या कर शव को छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । कोतवाली बेनीगंज के गिरधरपुर गांव में शनिवार की शाम दस दिन बाद गुमशुदगी की सूचना पर तहकीकात करने गये उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला ने मिले सुराग के आधार पर अभियुक्त मृतका रुपा उर्फ प्रतिमा की बड़ी बहन फूलमती व जेष्ठ लल्लूराम से कड़ाई से पूछताछ की तो गुमशुदगी का मामला हत्या में बदल गया ।
पता चला है पति की मौत के बाद मृतका रूपा गांव के युवक अमित उर्फ छूटक्कू के प्रेमजाल में फंस गयी । वह दिन में अपने पुराने घर मे रहती थी और रात में प्रेमी के घर चली जाती थी । पति की मौत के बाद उसके नाम की ढाई बीघा जमीन उसके व उसकी पांच वर्षीय लड़की के नाम दर्ज हो गई थी । इस जमीन पर बड़ी बहन व बहनोई/जीजा की नियत खराब थी । 17 मई को दोनो ने मिल कर उसे मौत के घाट उतार कर घर में अपने एक भाई के हिस्से के खाली पड़े कमरे में उसे गड्ढा खोद कर गाड़ दिया।फूलमती व रूपा दोनो सगी बहने थी । दोनो गिरधरपुर गांव में सगे भाइयो को व्याही थी ।मायका जनपद सीतापुर के मछरेहटा थाने के मटकुटटा गांव में था।पुलिस ने शव बरामद करअभियुक्त पति पत्नी को जेल भेज दिया ।