अंकित सक्सेना बदायूँ–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी जनपद बदायूँ द्वारा पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में शहीद पुलिस कर्मियों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । जिसमें जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को हमारे देश के प्रत्येक पुलिस बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है । पुलिस स्मृति दिवस अपने कर्तव्यपालन में संवेदनशीलता, समर्पण और बलिदान का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले पुलिसकार्मिकों की स्मृति में आयोजित किया जाता है । इस दिन हम उन वीर शहीद पुलिस कार्मिको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने राष्ट्र व समाज की रक्षा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति दी है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान राष्ट्र के लिए शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और जवानों की याद में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर पुलिस लाइन में आज सुबह 8 बजे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी व उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा शोक परेड के बाद होने वाली श्रद्धांजलि सभा में इस वर्ष शहीद हुए पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए गये। इस मौके पर पुलिस लाइन में बने शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाने के बाद शहीदों को शस्त्र उल्टे कर सलामी दी गयी। पुलिस शहीद दिवस की शुरुआत आज से 60 वर्ष पूर्व अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। भारतीय पुलिस के जवानों की एक टुकड़ी के जवान शहीद हो गए थे। इन वीरों के बलिदान को याद करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है।