लूट का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को क्षत्रिय महासभा ने किया सम्मानित

अंकित सक्सेना बदायूँ-

दिन-दहाड़े शहर के मध्य पैट्रोल पम्प मैनेजर से हुई 13.50 लाख रुपये की लूट की घटना में कल दिनांक 22.07.2019 को जनपद बदायूं पुलिस की कार्यवाही में 25-25 हजार रूपये के 03 शातिर अपराधियों समेत 08 अभि0गण गिरफ्तार करने एवं पैट्रोल पम्प मैनेजर से लूटे गये 13.50 लाख रू0 में से 12.60 लाख रू0 एवं घटना में प्रयुक्त बाइक व अवैध असलाह बरामद किये जाने पर आज दिनांक 23.07.2019 को क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा पुलिस कार्यालय में समस्त पुलिस टीम को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी धनपाल सिंह बाबाजी, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश मंत्री डॉ सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, मंडल संगठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया एवं क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा जनपद पुलिस की सराहना करते हुये आभार व्यक्ति किया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर राघवेन्द्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी उझानी विनय कुमार द्विवेदी, सर्विलांस सेल प्रभारी रामगोपाल शर्मा एवं टीम के अन्य सदस्यों का माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये ।