पुरोहित “क्षेत्रीय बोली गौरव सम्मान” से सम्मानित”

         भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली ने भवानीमंडी के कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित” को संस्थान द्वारा आयोजित क्षेत्रीय बोली संवर्धन कार्यक्रम में भाग लेकर “राजस्थानी” बोली में शानदार प्रस्तुति देने हेतु “क्षेत्रीय बोली गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान अध्यक्ष राजवीर सिंह,सचिव कविराज तरुण सक्षम, संयोजक शिवम यादव,संचालक अनिता मिश्रा सिद्धि के कर कमलों से प्रदान किया गया।

इस दौरान पुरोहित ने कहा कि रचनाकारों को क्षेत्रीय बोलियों में साहित्य सृजन करना चाहिए। हमारे क्षेत्र की बोलियों का प्रचार प्रसार का कार्य लेखक करने लगे हैं। साहित्य संगम संस्थान को बधाई देता हूँ जिन्होंने एक अनूठी पहल की है।

राजवीर सिंह मन्त्र ने बताया कि राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पुरोहित ने संस्थान के प्रत्येक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई है और क्षेत्रीय बोलियों के कार्यक्रम में भी आपकी प्रस्तुति प्रशंसनीय रही है।