कौशांबी : पिपरी थाना क्षेत्र के औधन पुलिस चौकी अंतर्गत रसूलपुर ब्यूर यमुना नदी के घाट पर मनोज कुमार पुत्र रामबाबू की नाव से लटकती लाश मिली थी । इस लाश का आधा हिस्सा नाव के ऊपर था और आधा पैर का हिस्सा पानी में लटक रहा था । लाश का पुलिस ने पोस्टमार्टम भी कराया है ।
सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम ने हत्या की पुष्टि कर दी है । घटना को एक सप्ताह से अधिक बीत जाने के बाद भी मनोज सरोज की मौत से पुलिस पर्दा नहीं उठा सकी है।