समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार रामजी विश्वकर्मा को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी गोंडा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंदस्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विक्रम शर्मा को अ.भा. विश्वकर्मा शि. महासभा का जिलाध्यक्ष, संजय विश्वकर्मा को विश्वकर्मा आर्मी का प्रदेश सचिव, रवि विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव विश्वकर्मा ब्रिगेड, बादल श्रीवास्तव को विधानसभा अध्यक्ष गौरा (यूथब्रिगेड) और अक्षय कुमार को बभनजोत ब्लाक अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड बनाए जाने पर सभी का स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंदस्वरूप यादव ‘पप्पू यादव’ ने की। उपस्थित गण्यमान्य में प्रमुख रूप से श्रीमती शिवअखिलेश विश्वकर्मा (जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी), संजय साहू (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग), राजेश्वरी चौधरी, दिनेश यादव, सिद्धार्थ सिंह, सुरेंद्र यादव, बालाजी, हरिराम यादव बाबूजी, नंद कुमार आनंद सहित तमाम पदाधिकारी एवं समाजवादी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।