जनता से विश्वासघात करने वालों ने किया गठबंधन : अनिल राजभर

             एक साल नई मिसाल के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने गठबंधन को डरा सहमा बताते हुए कहा कि जिन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया वही सब एक है।
             हरदोई में सपा के एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ने कहाकि भाजपा नही बल्कि पूरा विपक्ष डरा सहमा है जिससे गठबंधन कर लिया।कहाकि डरे सहमे लोगों ने देश प्रदेश के पिछड़े दलितों किसानों नौजवानों के साथ विश्वासघात किया आज वही सब गठबंधन किये है।प्रभारी मंत्री ने कहा आज विपक्ष के पास रास्ता नही तो आरोप लगा रहा की भाजपा कोई बड़ी साजिश कर रही है लेकिन जब विपक्ष के पास कोई रास्ता नही बचा तो अब यह लोग फर्जी आरोप लगाते घूम रहे।हमने चुनाव की तैयारी कर ली है और आने वाले चुनाव में भाजपा यूपी में 80 सीटें जीतेगी।कहाकि आज जनता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर चुकी है औऱ उसी से विपक्ष घबराया हुआ है।प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जहां मंत्री अनिल राजभर ने सरकार के कामों को गिनाया वही जब सवाल उठाया गया कि आज पेट्रोल डीजल के दाम क्या है तो बगले झांकते हुए नजर आगे और सवाल का जवाब न दे सके।
             अपनी सरकार के बारे में बताते हुए कहाकि पहला वर्ष व्यवस्थित होने में समय लगा उसके बावजूद सीएम योगी के नेतृत्व में सरकार ने तेजी से फैलसे किये और जनता से किये वादे पर खरा उतरने का काम किया है।आज सभी को काम करने की प्रेरणा मिल रही है मंत्रिपरिषद विधायक अधिकारी सब जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वाह कर रहे और सरकार पूरी ऊर्जा से काम कर रही है जल्द ही सकारात्मक और सार्थक परिणाम आएंगे।कहाकि किसान सन्तुष्ट है,गन्ना भुगतान कराया गया गेंहू की रिकार्ड तोड़ खरीद हुई धान खरीदी है,क्रय केंद्र बनाए गए है प्रभावशाली राहत देंगे और समय पर भुगतान हो इसको लेकर संकल्पित है।जनता ने जिस भरोसे के साथ प्रचंड बहुमत देकर सत्ता दी है आज सरकार उनकी भावनाओं पर खरी उतर रही है और उनके सेवा के लिए तत्पर है।कहाकि आज एक सकारात्मक माहौल है 5 साल में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश का परिणाम देंगे जिससे यूपी देश के अग्रिम प्रदेशों में शामिल होगा।इस दौरान डीएम पुलकित खरे,सीडीओ आनंद कुमार के साथ जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे।