राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा बदायूँ के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

बदायूं : राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा द्वारा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया । उपस्थित सभी लोगों ने सरकार की नितियों का विरोध किया तथा महामहिम राज्यपाल से मांग की कि सरकार को अपना रवैया बदलना चहिए । यदि सरकार द्वारा तानाशाहीपूर्ण रवैया नहीं बदला गया तो राष्ट्रीय लोकदल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा । सभी ने झांसी में हुए फर्जी एनकाउंटर में पुष्पेन्द्र यादव की मौत तथा बदायूं जनपद के जरीफनगर में किसान ब्रजपाल की मौत का विरोध किया तथा मांग की कि मृतकों को न्याय दिलाया जाए।

ज्ञापन देने वालों में छात्र सभा के जिला अध्यक्ष चौ॰ प्रमोद यादव, राष्ट्रीय लोकदल बदायूं के जिला अध्यक्ष एड. जितेन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव देशपाल, रालोद छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष राम लखन, युवा रालोद जिला अध्यक्ष योगेश यादव, मुकेश यादव, सुरेन्द्र यादव, विपिन यादव, वीरेश यादव, सचिन कुमार, सत्यपाल बघेल, ब्रह्मपाल पाल, सुरेन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मिथलेश आदि लोग उपस्थित रहे ।