बेरोजगारी का अंधेरा हटाने के लिए एक नया भारत बनाने के लिए लगायी चौपाल

लखनऊ।  बुधवार शाम को हरदोई जनपद के ग्राम रद्दे पुरवा में भागीदारी संकल्प मोर्चा के घटक दल राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी द्वारा बेरोजगार युवाओं के समर्थन में चौपाल लगाकर संबोधित किया । साथ ही देर रात 9 बजकर 9 मिनट पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार युवाओं के समर्थन में मोमबत्ती व मोबाईल की टार्च जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया ।

इस दौरान राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामसागर पाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सूचना प्रभारी मोहित अर्कवंशी,  मदन पाल बड़े भैया, राजेंद्र पाल, बृजेन्द्र पाल,विनीत पाल,राकेश पाल, प्रहलाद पाल, जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी ,जिला महासचिव विनीत पाल, राजेश पाल अजय पाल, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।