नगरीय निकाय सामान्य चुनाव के लिए 22 नवंबर को जिले के 13 निकायों में मतदान होगा। इसके लिए मंगलवार को संबंधित मूवमेंट स्थल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई।हरदोई सदर की आईटीआई से पार्टी रवाना होने के दौरान गैर हाजिर रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध एसडीएम ने एफआईआर के आदेश दिए है।वहीं प्रेक्षक भुवनेश कुमार के साथ डीएम शुभ्रा सक्सेना एसपी विपिन कुमार मिश्र ने भी निरीक्षण किया।
जिले में पहले चरण में बुधवार को नगर निकाय के लिए हो रहे मतदान के लिए 563 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है और इस बार प्रत्येक पोलिंग पार्टी में एक महिला कार्मिक अवश्य रहेगी। ताकि महिला मतदाता को लेकर उठने वाले सवालों का जवाब मतदेय केंद्र में ही दिया जा सके।पोलिंग पार्टियों के गठन में महिला कार्मिक की तैनाती पर विशेष ध्यान रखा गया है।
इससे पूर्व आयोग के प्रेक्षक भुवनेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना की मौजूदगी में सोमवार को मतदान कार्मिकों की ड्यूटी का फाइनल रेंडमाइजेशन किया जा चुका था।जिले के निकाय चुनाव के 506 मतदेय केंद्रों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 563 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। सोमवार को एनआईसी में प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण सीडीओ आनंद कुमार ने रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण सीडीओ ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट स्थलों का निकायवार निर्धारण कर दिया गया है वहीं से पार्टियों की रवानगी सुबह 7.30 बजे से रवाना हुआ शुरू हुई। रवानगी से पहले 7 बजे कार्मिकों को ड्यूटी तामील कराने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।आईटीआई में नगर पालिका परिषद हरदोई एवं नगर पंचायत गोपामऊ के लिए डीडीओ आरआर मिश्र, बीएसए मसीहुज्जमा, सहायक निदेशक मत्स्य एके शुक्ला, बीजीआर इंटर कालेज बिलग्राम में बिलग्राम एवं कुरसठ के लिए मनरेगा उपायुक्त आरएन भगत, मल्लावां एवं माधौगंज के लिए बीडीओ भूषण कुमार, सांडी के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संजय कुमार, कृषि उत्पादन मंडी समिति शाहाबाद में पिहानी के लिए बीडीओ अरुण कुमार जौहरी, शाहाबाद के लिए अजीत सिंह, दिव्यानंद विद्या मंदिर महाविद्यालय संडीला में बेनीगंज एवं कछौना के लिए बीडीओ पीएन यादव, पंत इंटर कालेज पाली में पाली के लिए बीडीओ विद्याशंकर कटियार की ड्यूटी लगाई गई है।