एनकाउंटर की बात से पुलिस का बढ़ेगा मनोबल, निर्दोष मारे जाएंगे : नरेश अग्रवाल

सपा नेता नरेश अग्रवाल ने सीएम की बात पर किया कटाक्ष, कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार है तानाशाह

हरदोई में सपा नेता नरेश अग्रवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सीएम योगी जब एनकाउंटर की बात कर रहे हैं तो ऐसे में पुलिस निर्दोषों का ही एनकाउंटर करेगी।
हरदोई में अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान नरेश अग्रवाल ने कहाकि सीएम ने हरदोई में आकर सांसद विधायकों का अपमान किया है और उनको मंच पर कुर्सी नही दी इसकी समाजवादी पार्टी निंदा करती है।उन्होंने आरोप लगाया कहाकि केंद्र और प्रदेश की सरकार तानाशाही सरकार है लोगों को अपनी बात कहने नही देना चाहती।वही नरेश ने कहाकि जब सपा की सरकार आयी तो जीएसटी जैसा काला कानून हटाएगी।
सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री इनकाउंटर की बात करे यह उचित नही है और मानवाधिकार आयोग को इसे देखना चाहिए।पुलिस फर्जी इनकाउंटर करने लगेगी।श्री अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री ने जो आरोप लगाया कि सपा सरकार में कुछ जिलों को बिजली ज्यादा दी जाती थी इस पर श्री अग्रवाल ने कहा कि मैं मानता हूं कि मैंने दूसरे जिलों की विजली काट कर हरदोई को दी इस पर मुझे कोई अपसोस नहीं बल्कि गर्व है।वही श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से खुले आम इनकाउंटर की बात कर रहे है इसे मानवाधिकार आयोग को संज्ञान में लेना चाहिए।इस तरह से पुलिस निर्दोषो का इनकाउंटर करने लगेगी।