अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहे तैनात

                    जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने नगरीय निकाय के सामान्य चुनाव की मतदान प्रक्रिया की निगरानी एवं व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए 13 निकायों के 63 अतिसंवेदनशील प्लस एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे वहीं इन केंद्रों पर वीडियोग्राफी एवं डिजीटल फोटोग्राफी कराए जाने की व्यवस्था के लिए भी कार्मिकों की तैनाती की गई थी।
                   स्टेटिक मजिस्ट्रेट मतदान पूरी प्रक्रिया के साथ ही निर्धारित समय पर मतदान फीसद की भी जानकारी कंट्रोल रूम पर उपलब्ध कराते रहे।डीएम ने निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त के साथ ही चिह्नित अतिसंवेदनशील प्लस एवं संवेदनशील मतदान केंद्र में से नगर पालिका परिषद बिलग्राम में मलकंठ, ऊपरकोट पुराना भवन एवं बोर्डिंग हाउस, प्यारेलाल जूनियर हाईस्कूल एवं ऊपरकोट जूनियर हाईस्कूल नया भवन, मल्लावां में मोहीउद्दीनपुर, जूनियर हाईस्कूल मल्लावां, सांडी में खालसा प्रथम, पिहानी में जीजीआईसी, खुद निजामपुर, कला, लोहानी, जूनियर हाईस्कूल पिहानी, छिपीटोला, शाहाबाद में कन्या प्राथमिक स्कूल महुआटोला, महमंद स्थित महुआटोला, खलील, सुलेमानी, आदर्श विद्यालय अल्लापुर स्थित निहालगंज, जूनियर हाईस्कूल नेकोजई, गढ़ी, महुआटोला, अल्लापुर नवीन, मौलागंज, माशूक हुसैन खां मेमेरियल जूनियर हाईस्कूल महुआटोला, कन्या नेहरू म्यूनिसिपल इंटर कालेज दिलेरगंज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए थे।सण्डीला में आईआर इंटर कालेज, नगर पालिका कार्यालय, जीजीआईसी, भगवान बुद्ध इंटर कालेज संडीला, मलकाना चौपारोला बरौनी एवं मलकाना बरौनी, हरदोई में एसडी इंटर कालेज, रफी अहमद किदवाई इंटर कालेज, प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल हरदेवगंज, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज एवं कृषि रक्षा इकाई, नगर पंचायत माधौगंज में प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल किदवई नगर, कुरसठ में कुरसठ खुर्द, पाली में जीजीआईसी, प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल पाली, पंत इंटर कालेज, इस्लामिया प्राथमिक स्कूल, बेनीगंज में प्राथमिक स्कूल, गांधी इंटर कालेज एवं कन्या प्राथमिक विद्यालय, गोपामऊ में नगर पंचायत कार्यालय, जूनियर हाईस्कूल का अतिरिक्त कक्ष, प्राथमिक एवं जूनियर स्कूल, नगर पंचायत कार्यालय पशुरोधालय, कछौना पतसेनी में प्राथमिक स्कूल द्वितीय एवं कन्या जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।