राष्ट्रीय राजधानी में आज सवेरे प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 298 पर पहुंच गया, जो बहुत ख़राब वायु गुणवत्ता श्रेणी के करीब है। यह ऐसे समय बढ़ा है, जबकि कल छोटी दिवाली पिछले सात वर्ष में सबसे स्वच्छ रही थी।
दूसरी ओर पड़ोसी शहरों में गाजि़याबाद का प्रदूषण सूचकांक तीन सौ, नोएड़ा 299, ग्रेटर नोएड़ा 282, गुरुग्राम 249 और फरीदाबाद 248 दर्ज हुआ। ये सभी ख़राब वायु गुणवत्ता श्रेणी में आते हैं।