पॉलीथिन का प्रयोग न करने की ली शपथ

रामू बाजपेयी
===================================
पाली(हरदोई)-पाली कस्वे के मोहल्ला भगवन्तपुर स्थित पब्लिक शिक्षा निकेतन में बुधवार को पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने के लिए एक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता ने सभी छात्रों को पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक दिलीप दीक्षित ने सभी छात्रों को पॉलीथिन से होने वाली हानियों को विस्तार से समझाया तथा उन्होंने छात्रों से कहा कि सभी अपने अपने
अपने अभिभावकों को पॉलीथिन से होने बाली हानियों को बताकर उन्हें पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने के लिये प्रेरित करे।

इस अवसर पर सुनील शुक्ल,हनुमान शरण,राजीव पांडेय,रोहित त्रिवेदी,मुरारी पांडेय,राहुल तिवारी आदि के साथ साथ समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।