● नेक पहल से पीड़ित परिवार के चेहरे खिले
मंझनपुर, कौशांबी। सामाजिक सहयोग दल के संरक्षक विनोद कुमार मौर्य की अगुवाई में फिर एक असहाय गरीब परिवार की आर्थिक सहायता की।
ग्राम सभा अंधावा निवासी तीरथ प्रसाद प्रजापति की पत्नी की ब्लड कैंसर जैसी घातक बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिससे इस परिवार के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर हो गए थे। पैसा नहीं होने के चलते सही उपचार नहीं हो सका। इनकी मदद के लिए सामाजिक सहयोग दल के संरक्षक विनोद कुमार मौर्य, शिव बाबू मौर्य, पत्रकार विजय करन, मुकेश मौर्य, अजय कुमार यादव आदि सहयोगी गरीब परिवार के घर पहुंच आर्थिक सहायता की। इस पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद वरदान साबित होगी।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट