SIS इंडिया लि० के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन विकासखण्डवार किया जा रहा है।
जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस (SIS) इंडिया लि0 लखनऊ के तत्वावधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से सांय, 3.00 बजे तक किया जा रहा है।
एसआईएस इंडिया लि0 भारत की एक बहु राष्ट्रीय कम्पनी है। इसके द्वारा सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में किया जा रहा है। इस शिविर में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी।
जनपद के ब्लाक स्तर वार तिथियां निर्धारित की गई है जिसमे 18 जून को सण्डीला, 19 जून को शाहाबाद, 21 जून को टोडरपुर, सुरसा, 22 जून को मल्लावां ,बावन 23 जून को अहिरोरी, टडियांवा, 24जून को साण्डी, पिहानी तथा 25 जून को विकास खण्ड बिलग्राम व कछौना, में आयोजन कराया जायेगा। सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियां अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो का निःशुल्क प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए लखनऊ भेजा जायेगा इसके उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जायेगी।