- कौशल विकास मिशन में निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाता है :- जिलाधिकारी
- प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क पाठ्यक्रम एवं दो सेट वर्दी दी जायेगी :- प्रीती सिंह
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ की ओर से जनपद के युवक/युवतियों को कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार स्थापित करने हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करने आयी एलईडी वैन को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा एलईडी पर कौशल विकास मिशन के प्रसारण को भी देखा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित युवक/युवतियों को कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत निःशुल्क प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और इसी के तहत जनपद के शिक्षित बेराजगार युवक/युवतियों को कौशल विकास मिशन के सम्बन्ध में प्रचार-प्रचार एवं नाटक के माध्यम से जागरूक करने हेतु एलईडी वैन को रवाना किया गया है।
श्री खरे जनपद के बेरोजगार शिक्षित युवक/युवतियों से कहा है कि कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें और अपने इच्छित ट्रेड एवं उद्यम में निःशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार प्राप्त करें।
कौशल विकास मिशन समन्वयक प्रीती सिंह ने बताया कि कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 14 से 35 आयु वर्ग के युवक/युवतियां कौशल विकास मिशन, कार्यालय में निःशुल्क पंजीकरण करा सकते है, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क पाठ्यक्रम एवं दो सेट वर्दी दी जायेगी और प्रशिक्षण में साॅफ्ट स्किल के तहत अंग्रेजी बोलना, कम्प्यूटर चलाना, उद्यमिता एवं व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत रोजगार मेले एवं प्लेसमेन्ट एजेन्सियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है तथा आर0पी0एल0 योजनान्तर्गत विरासत में हुनर प्राप्त शिल्पकारों का प्रमाणन भी कराया जाता है। उन्होंने अवगत कराया कि एलईडी एवं नाटक पार्टी द्वारा नगर के रोडवेज बस स्टाप, बावन चुंगी, बिलग्राम चुंगी तथा हरपालपुर चैराहे पर युवक/युवतियों को कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षण पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु प्रचार- प्रसार किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0 सिंह, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।