बदायूँ जनपद में जिलाध्यक्ष अशोक भारती के नेतृत्व में पूरे जनपद में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। सर्वप्रथम दातागंज विधानसभा में विधायक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कई स्थानों पर स्वागत संपन्न हुआ। इसके उपरांत बदायूं विधानसभा में प्रवेश करते समय नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। इसके उपरांत कृष्णा लॉन बदायूँ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष जी का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
मण्डल प्रभारी कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। ब्रज क्षेत्र के 19 जनपद और महानगर से कार्यकर्ता सम्मलित हुए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि मंडल प्रभारी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को बनाया जिसमें प्रदेश क्षेत्र के पदाधिकारी पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष स्तर के कार्यकर्ताओं को मंडल प्रभारी बनाया गया है। आप सभी मंडल प्रभारी बहुत ही जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं आपको अपने-अपने मंडलों में प्रवास करना है और पार्टी की जो भी गतिविधियां हैं पार्टी की जो भी अभियान हैं उन अभियानों को बूथ स्तर तक पहुंचानाहै आप सबकी जिम्मेदारी है कि जो भी अभियान आपको मिले वह धरातल पर पहुचे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है और आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी को अपनी मां मानकर काम करता है जो व्यक्ति पार्टी को अपनी मां मानकर काम करता है वह देवतुल्य है क्योंकि आप सब के अथक प्रयास का परिणाम है क्या आज देश के अंदर मोदी जी की सरकार है और प्रदेश के अंदर योगी जी की सरकार है बंधुओं उत्तर प्रदेश सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। हम सब लोग 3 साल सुशासन के जो पूरे हुए हैं उनके काम के आधार पर अपने अपने मंडल में प्रवास करेंगे और मंडल अध्यक्ष मंडल सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष के साथ मिलकर सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक मचाएंगे 3 साल के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत से ऐसे कार्य किए हैं वास्तव में जिसकी आवश्यकता थी उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव गरीब किसान नौजवान मजदूर माताएं बहने सबके हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं जो भी योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। जिसका लाभ हमारे प्रदेश की जनता को मिल रहा है ठीक इस प्रकार देश के अंदर माननीय मोदी जी के नेतृत्व में आपने सरकार बनाई और मोदी जी की सरकार वास्तव में एक ऐसी सरकार है आजादी के पहले ऐसी कोई सरकार नहीं हुई जिसने इतना काम किया हो मोदी जी सरकार का पिछला पूरा 5 साल का कार्यकाल और अब तक का कार्यकाल एक भी प्रकार का कोई भ्रष्टाचार का आरोप साबित नहीं हुआ हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल में पूरी जिम्मेदारी को निभाते हुए संगठन के काम को आगे बढ़ाने का काम करे उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के 3 वर्ष पूर्ण होने पर 22 मार्च को प्रत्येक मंडल में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगेगा। जिसमें आप सबको अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है इसी के साथ साथ प्रत्येक सेक्टर स्तर पर प्राथमिक व जूनियर स्कूल पर एक शिक्षक छात्र अभिभावक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसकी भी चिंता आपको करनी है इसके साथ साथ 19 मार्च से 24 अप्रैल तक गांव चौपाल का कार्यक्रम संपन्न होना है सभी कार्यकर्ता सभी मंडल प्रभारी जिसको जिस मंडल की जिम्मेदारी मिली है इसके साथ साथ जो गांव जिस कार्यकर्ता को आवंटित किए जाएं सभी लोग अपने अपने गांव में गांव चौपाल में भागने और उत्तर प्रदेश सरकार के सुशासन के 3 साल पर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं एवं स्थानीय समस्याओं का समाधान कराएं।
प्रदेश महामंत्री ब्रज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है आप सभी लोग अपनी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें और अपने मंडलों में प्रवास करके सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।
ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं को गांव गांव चौपाल में जाना है। सभी कार्यकर्ता जिनको जो गांव की जिम्मेदारी मिले वह शत प्रतिशत गांव में जाएं और पूरी निष्ठा से संगठन के काम को आगे बढ़ाएं। क्योंकि वरिष्ठ लोगों को मंडल प्रभारी इसलिए बनाया गया है। कि आप सब बहुत ही जिम्मेदार हैं और जिम्मेदारी पूर्वक अपने काम का निर्वहन करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा आपको जो भी बातें बताई गई यह जो भी काम दिया गया है मुझे आशा है आप सभी लोग उस काम को अंजाम तक पहुंचाएंगे और पूरे प्रदेश में ब्रज क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत शर्मा ने किया।
कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री बी एल वर्मा नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता
क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य विधायक राजीव कुमार सिंह धर्मेंद्र शाक्य कुशाग्र सागर सागर आर के शर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मनीष गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा बबीता चौहान क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा आर एस पाल जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा हरि प्रकाश वर्मा के पी सिंह सोलंकी वीरपाल सिंह पाल राकेश गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य पूर्व विधायक योगेंद्र सागर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव पूर्व विधायक दयाशंकर चेयरमैन दीपमाला गोयल सैनरा वैश्य आकाश वर्मा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा संजीव कुमार गुप्ता महेंद्र प्रताप राठौर रविंद्र पाल सिंह धीरज सक्सेना शिवकुमार शर्मा भेष पटेल हरिओम पाराशरी यदुनेश यादव जितेंद्र कश्यप राजीव कुमार सिंह मोर सिंह लोधी सीमा राठौर सुभाष गौड़ विनोद शर्मा मनोज गुप्ता पारस गुप्ता अवनीश सिसोदिया डॉ आशीष शर्मा मनोज गुप्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा राजेश्वर पटेल विवेक राठी मनोज मसीह पूनम गुप्ता पंकज सिंह अरुण प्रकाश धोबी दुर्गेश वार्ष्णेय मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर प्रभाशंकर वर्मा सोबरन सिंह राजपूत आशीष शाक्य अमित सिंह गुलशन प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।