मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने खण्ड विकास अधिकारी हरपालपुर को अवगत कराया है कि 16 मई 2018 को उनके द्वारा पूर्व 11.00बजे उनके द्वारा ग्राम ककरौआ में चल रहे मनरेगा कार्यो का मौके पर निरीक्षण करने के साथ राज्य वित्त आयोग के कराये गये कार्य का निरीक्षण करेगें और मध्यान्ह 12.00 बजे राजकीय प्रक्षेत्र सवायजपुर में आयोजित किसान दिवस में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होने इसी तरह खण्ड विकास अधिकारी साण्डी से कहा है कि 16 मई 2018 को अपरान्ह 2.00बजे उनके द्वारा ग्राम जजवासी में चल रहे मनरेगा कार्यो एवं राज्य वित्त आयोग से कराये गये कार्यो का भी निरीक्षण किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने दोनो बीडीओ को निर्देश दिये है कि ब्लाक स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं की ग्राम की अद्यावधिक बुकलेट तैयार कर निरीक्षण हेतु प्रस्तुत करें।