माध्यमिक शिक्षक संघ उ.प्र . के शर्मा गुट से जनपद हरदोई के जनपदीय निर्वाचन -2018 में पुनः श्री राजीव कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया है । इसी के साथ श्री किसान चौरसिया को जिलामंत्री, श्री मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष और श्री सतगुरु प्रसाद वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्वाचित घोषित किया गया । चुनाव में मंडलीय अध्यक्ष ( लखनऊ मण्डल) श्री तुलसीराम मिश्र को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसे उन्होंने बखूबी वहन किया ।
शशि कनौजिया, आदेश प्रकाश शुक्ल, विवेक श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, प्रदीप पाण्डेय और अमलेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचितघोषित किए गए हैं । संयुक्त मन्त्री के पद पर आरती वर्मा, वीरेन्द्र पाल, आरिफ़ ख़ान, सत्यपाल, विवेक कुमार और राजनाथ विजयी हुए हैं । उमेश कुमार, मनोज गौतम, राजीव सिंह, श्रीमती शिप्रा, अरविन्द वाजपेयी, विजय यादव, चिरंजीव आर्य, कृष्ण प्रसाद यादव, शिव कुमार, मनोज वर्मा, सुशील शर्मा, सत्येन्द्र कुमार, नितिन मिश्र, श्रीश कुमार और अरुण वर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किए गए हैं ।