व्यक्तिगत लाभ लेने की भावना से दूर रहकर ही हो सकता है चहुंमुखी विकास : प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी

आज नोएडा में दक्षिण दिल्ली में कालकाजी मंदिर तक चलने वाली दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन के एक खंड का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सुशासन ही चहुंमुखी विकास की कुंजी है । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक योजनाओं की रूप-रेखा बनाने में व्यक्तिगत लाभ लेने की भावना से दूर रहने की जरूरत है ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचों के निर्माण पर सरकारें जो भारी रकम खर्च करती हैं उनके पूरे होने पर आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होता है । प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में लोग एक ऐसे युग में रह रहे हैं, जिसमें सम्पर्क सुविधाओं का बहुत महत्व है। आज का युग ऐसा है कि बिना कनेक्‍टविटी जिंदगी ठहर जाती है। ये मेट्रो, ये सिर्फ आज के युग में चलो मेट्रो आ गयी अच्‍छा हुआ, इतना सीमित अर्थ नहीं है। आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी तक इसका सामान्‍य मानवीय को लाभ मिलने वाला है।