राष्ट्र का विकास देश के युवाओं पर निर्भर: मोदी

तमिलनाडु के डिंडिगुल में गांधीग्राम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि गांधीवादी मूल्य सदैव प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का विकास देश के युवाओं पर निर्भर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने गांधीग्राम विश्वविद्यालय के आरंभिक दिनों में महात्मा गांधी की यात्रा का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने समारोह में प्रख्यात संगीतकार इलैयाराजा और वादक उमयालपुरम सिवन को मानद उपाधि से सम्मानित किया।

इससे पहले, डिंडिगुल में राज्यपाल आर. एन.रवि, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, केंद्रीयमंत्री डॉक्टर एल. मुरुगन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।