कारगिल विजय-दिवस पर शहीदों की स्मृति में आयोजित किया गया गौरवगान कार्यक्रम

संस्कृति विभाग के लोक जनजाति एवं कला संस्कृति संस्थान उत्तर प्रदेश का आयोजन


लखनऊ। संस्कृति विभाग के लोक एवं जनजाति कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से 26 जुलाई 2021 को कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की स्मृति में गौरव गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का लाइव प्रसारण संस्कृति विभाग के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/1550082498545444/posts/3100610310159314/?app=fbl पर भी किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पारंपरिक लोक कलाकारों ने आल्हागायन कर शहीदों की शौर्य गाथा का बखान किया। आल्हागायन कार्यक्रम के प्रतिभागी दल में रायबरेली के श्री रामरथ पांडेय, रायबरेली की शीलू राजपूत व रायबरेली की ही अलका बाजपेई और महोबा के शरद अनुरागी ने अपने दलों के साथ प्रस्तुति दी। लोक जनजाति एवं कला संस्कृति संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को याद कर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करना था।