भाकियू लोकतांत्रिक के थाना घेराव कार्यक्रम का हुआ समापन

मंडल स्तर पर चल रहे थाना घेराव कार्यक्रम में हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर ज़िलों के लगभग चालीस थानों का घेराव कर किसानों के सम्मान की रक्षा के साथ ही किसानों की आवाज को बुंलन्द करने का काम संग़ठन ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्यामू शुक्ला के नेतृत्व में किया है । जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी मेहनत लगन के बलबूते प्रत्येक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति किया है ।

कल 30 जनवरी को जनपद लखीमपुर के थाना मैगलगंज थाने के घेराव के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी मितौली व तहसीलदार मितौली ने ज्ञापन लेकर किसानों की मांगों का निस्तारण कराने की बात कही । इस कायर्क्रम में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष ने किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर किसान भाइयों, माताओं, बहनों व सुरक्षा में मौजूद जवानों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत व सम्मान किया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान समेत प्रदेश व प्रत्येक जिले के जिला, तहसील, ब्लाक व ग्राम स्तर के पदाधिकारियों ने शिरकत कर एकता का परिचय दिया ।