‘डॉ० सुचेत गोइन्दी की स्मृति मे एक शाम’ का आयोजन १९ सितम्बर को

प्रयागराज। 'स्वराज विद्यापीठ' और 'अनन्त शिक्षा निकेतन' के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ० सुचेत गोइन्दी के जन्म-दिनांक के अवसर पर 'स्वराज विद्यापीठ' (महिला छात्रावास के सामने) के सभागार मे १९ सितम्बर को दो सत्रोँ मे कार्यक्रम आयोजित किये जायेँगे। 

प्रथम सत्र के अन्तर्गत अपराह्ण ५.१५ बजे से 'स्मृतिसत्र' का आयोजन होगा, जिसमे आत्म प्रकाश, नरेश सहगल तथा आचार्य पं०  पृथ्वीनाथ पाण्डेय का वक्तव्य होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रो० आर० सी० त्रिपाठी करेँगे। द्वितीय सत्र 'खुले आकाश की तलाश मे' के अन्तर्गत अपराह्ण ६ बजे से काव्यसंध्या होगी, जिसमे श्रीप्रकाश मिश्र, अजामिल, आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, हरीशचन्द्र पाण्डेय, सुधांशु मालवीय तथा विवेक सत्यांशु अपनी-अपनी कविता का पाठ करेँगे, जिसकी अध्यक्षता डॉ० चन्द्रविजय चतुर्वेदी करेँगे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ मे प्रथमा सिन्हा और अनिल कुमार सर्वधर्म प्रार्थना तथा रबिन्द्र संगीत चन्दना घोष प्रस्तुत करेँगी।