आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें :- हर्ष मवार

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया है कि प्रदेश सरकार ने मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांजन के लिए आश्रमय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान करने की व्यवस्था की है।
उन्होने कहा है कि इच्छुक स्वैच्छिक संस्थायें मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु संस्था का प्रस्ताव जिलादिव्यागजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन मंे प्रस्तुत करें। श्री मवार ने कहा है कि प्राप्त प्रस्तावों के पात्र होने पर जिलाधिकारी की संस्तुति के उपरान्त निदेशालय को प्रेषित किये जायेगें।