पाकिस्तान को अमेरिका और उसके यूरोप के सहयोगियों ने वैश्विक आतंकवादी वित्त पोषण निगरानी सूची में रखने का प्रस्ताव पेश किया है । इस्लामाबाद में पाकिस्तान के कार्यकारी वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने कुछ सप्ताह पहले पाकिस्तान को वित्तीय कार्य दल की अंतर्राष्ट्रीय धनशोधन और आतंकियों को वित्त पोषण करने वालों की सूची में शामिल किए जाने के लिए नामित किया । फ्रांस और जर्मनी ने भी बाद में इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया । पेरिस में रविवार से होने वाली एफ.ए.टी.एफ. की बैठक में इसे मंजूरी दी जा सकती है ।
Related Articles
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की आतंकी हरकत से तीन नागरिक घायल
February 19, 2018
0
रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल पर 30-40 प्रतिशत तक की छूट देने से इंकार किया
December 2, 2022
0
आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु प्रस्ताव प्रेषित करें :- हर्ष मवार
October 13, 2018
0