एक महिला से प्रताड़ना का दर्दनाक मामला सामने आय़ा है।यहां एक पति ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी की पिटाई की और छत से ही नीचे फेंक दिया पड़ोसियों की मदद से पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से जब महिला को छुट्टी मिली तो वह एसपी आफिस पहुंची।उसका कसूर महज इतना है कि उसने अपने पति को दूसरी शादी करने से मना किया था।
मामला हरदोई के कोतवाली देहात थाना इलाके का है।दोनों टूटे हांथों पर प्लास्टर चढ़ाए यह महिला यहां के ख़ैरौली मजरा खेतुई की रहने वाली सुनीता पत्नी सुनील है।सुनीता का आरोप है कि उसका पति एक महिला के साथ सम्बन्ध है और वह उसे अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखता है और उसी पर अपनी सारी कमाई खर्च करता है।कुछ समय पहले वह उसको लेकर चला गया था और अब वापस आया।
महिला का कहना है कि उसके दो बेटे व दो बेटियां है और जब उसने पति की इस बात का विरोध किया तो उसको पति ने मारापीटा और उसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया।गनीमत ये रही कि महिला की जान बच गई लेकिन उसके दोनों हाँथ टूट गए।मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया।महिला को अस्पताल से इलाज के बाद जब छुट्टी मिली तो वह एसपी आफिस पहुंची।यहां उसने अपनी आप बीती सुनाई महिला ने पति उसकी दूसरी पत्नी समेत चार लोगों पर आरोप लगाए है।हालांकि मामले में अधिकारियों ने कार्यवाही के आदेश तो दिए है लेकिन कैमरे के सामने बोलने से बचते रहे।