सण्डीला- कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मजरा मितौ गांव में पिछले कई महीनों से करंट आ रहा है। सूचना के बावजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी कान में तेल डाले है।
ज्ञात हो कि इस गाँव में बिजली के खंभे से तार जलकर टूट चुके है जिसके कारण खंभे से करंट आ रहा है। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो को सूचना भी दी जा चुकी है परंतु सुविधा शुल्क न देने के कारण बिजली कर्मचारी तारो को नही जोड़ रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे लोग लगातार अपने बिलो का भुगतान भी करते है इसके बावजूद कर्मचारी कोई ध्यान नही दे रहे है। गाँव के निवासी सुभाष एवं 50 अन्य लोगो ने डीएम से शिकायत करके कार्यवाही किये जाने की मांग की है।