गुस्साए बैंककर्मियों ने 48 घंटे की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले किया विरोध प्रदर्शन

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख (हरदोई)-

—————————————–

महज 2 फीसदी वेतनवृद्धि के प्रस्ताव से गुस्साए बैंककर्मियों ने 48 घँटे की प्रस्तावित बैंक हड़ताल की तैयारियों को लेकर आज गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया। बैंककर्मी संगठनों के आह्वाहन पर 30 व 31 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर बैंककर्मी जा रहे हैं।

बैंक के कार्यदिवस की समाप्ति के बाद गुरुवार शाम को भारतीय स्टेट बैंक के सामने शहर की विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी इकट्ठे हुए और एक सम्मानजनक वेतनवृद्धि की मांग करते हुए बैंक प्रबंधतंत्र के खिलाफ नारेबाजी की।

यूनाइटेड फोरम के स्थानीय संयोजक आर के पाण्डेय ने प्रदर्शनकारी बैंककर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर बैंककर्मियों को एक सम्मानजनक वेतनवृद्धि दिलाये।

यूएफबीयू के चेयरमैन मनोज सिंह कहा कि बैंककर्मी 11वें वेतन पुनरीक्षण को लेकर यूनियन के मांगपत्र को हल करने में हो रहे विलम्ब से काफी नाराज हैं और हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।

बैंककर्मी नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन वृद्धि को लेकर सरकार और बैंक प्रबन्धतन्त्र ने उदासीन रवैया अपना रखा है. वेतन वृद्धि के लिए वेतन बिल ने 2 प्रतिशत की तुच्छ वृद्धि के प्रस्ताव का बैंककर्मी तीव्र विरोध करते है।

यूनाइटेड फोरम के घटक संगठन एआईबीईए के नेता अजय मेहरोत्रा ने कहा कि शर्म का विषय है एक ओर डूबे कर्जों का हजारों करोड़ रूपये बट्टे खाते में डाल बैंक का मुनाफ़ा बड़े कारपोरेट कंपनियों को लुटाया जा रहा है वहीं दुसरी ओर हमारी उचित मांगों को नकारा जा रहा है।

यूनाइटेड फोरम के अधिकारी नेता आदर्श बाजपेई वरिष्ठ प्रबंधक सिंडिकेट बैंक ने मांग की कि स्केल सात तक के सभी अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण समझौते में शामिल किया जाय।प्रात्युष पाल ने कहा कि कुछ बैंकों द्वारा केवल स्केल तीन तक के बैंक अधिकारियों के वेतन पुनरीक्षण का आंशिक अधिकार देने का पुरजोर विरोध किया।

प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से वेद प्रकाश पाण्डेय, वर्षा मेहरोत्रा, अनामिका सिंह, प्रिया रस्तोगी, वंदना यादव, साधना, प्रिया अवस्थी, रवि तिवारी, अनुज सिंह, शिवम श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सेराज, महेंद्र मिश्र, श्याम मोहन बाजपेई, सत्यपाल यादव, शिवकरन, विशाल सिंह ,प्रियंका, रचना तिवारी आदि मौजूद रहे।